ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अहमदनगर सिविल अस्पताल आग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 11 हुई, 5-5 लाख के मुआवजे की घोषणा

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 6 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित अहमदनगर सिविल अस्पताल में आज शनिवार 6 नवंबर की दोपहर एक भीषण आग दुर्घटना हो गई, जिसमें कोरोना का इलाज करवा रहे 11 लोगों की मौत जलने से हो गई। इस आग लगने की घटना में 11 मौतों के अलावे 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनमे से 13 -14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है। 

 

ज्ञात हो कि आज दोपहर को हुई दुर्घटना के समय ही 10 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल मरीज की मौत शाम को इलाज के दौरान हो गई। इस तरह से इस दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ मरीज अभी भी अन्य अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। ज्ञात हो कि जब अस्पताल में आग लगी तब 17 कोरोना के मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। आग की शुरुआत आईसीयू वार्ड से ही हुई थी। 

 

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा अहमदनगर सिविल अस्पताल आग दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है। इसके लिए उन्हों जांच दल नियुक्त करने की बात कही। 

 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज शनिवार 6 नवंबर की दोपहर अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एकाएक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। 

ज्ञात हो कि जैसे ही अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही अस्पताल के कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। 

 

हालांकि अस्पताल प्रबंधक को जैसे ही आग की खबर लगी अस्पताल कर्मियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी थी, मगर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती तब तक आग ने अस्पताल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया था। इस कारण से फायर ब्रिगेड को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद से एक बार फिर से अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.