ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, 14 मरीजों की हुई मौत, जानिए कहा क्या हालात

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 28, 2022

मुंबई, 28 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोरोना ने फिर अपना कोहराम मचाना फिर शुरू कर दिया है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2710 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,296 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। तो वही महाराष्ट्र में ओमिक्रान के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 के 7 मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पुणे में BA.4 वैरिएंट के 4 और BA.5 वैरिएंट के 3 नए केस मिले हैं। आपको बता दे, देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.75% पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट पिछले दिन की तरह 0.58% रहा। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 14 लाख 41 हजार 72 लोगों वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, अब तक कुल टीकाकरण 192.82 करोड़ (1,92,82,03,555) से अधिक हो गया है। भारत में अब तक कुल 5 लाख 24 हजार 539 लोगों की मौत हुई है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 445 नए मामले सामने आए हैं, गनीमत यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.04% है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1,627 हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 113 नए मामले आए और केवल 26 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 577 है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना से कुल 9,556 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में 236 और कर्नाटक में 171 नए केस मिले हैं। दोनों जगह कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 2,568 है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.