ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Monday, June 13, 2022

मुंबई, 13 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी दफ्तर में पूछताछ का पहला राउंड खत्म हुआ। करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। ईडी दफ्तर में राहुल गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस में गुस्सा है और इसी कारण देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "नेशनल हेराल्ड के झूठे मामले में कोई सार नहीं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करने के लिए उन्हें ईडी ऑफिस बुलाया जाता है। अगर वे कुछ कहना चाहते हैं, तो उनके वकीलों के माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन उन्हें 4 घंटे बैठाना और उन्हें प्रताड़ित करना राजनीतिक प्रतिशोध है।" उन्होंने आगे कहा, "यह कुछ और नहीं, बल्कि राजनीति है। हम इसकी निंदा करते हैं। अगर इस मामले में कोई कानूनी बात होती तो कार्रवाई के लिए 8 साल नहीं लगते। लोगों को परेशान करने का उनका यह तरीका है, लेकिन हम नहीं डरेंगे।"

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।  राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। तो वही एक अधिकारी ने बताया था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर के भोजन के लिए ईडी कार्यालय से निकले हैं, वे पूछताछ के लिए फिर आएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.