ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

छत्तीसगढ़: कोविड टीकाकरण के पहली खुराक देने में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में छत्तीसगढ़

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

रायपुर, 20 अप्रैल। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड 19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा है। पूरे देश में सिर्फ़ लद्दाख,सिक्किम और त्रिपुरा ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं । यदि साठ वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग की बात करें तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा के बाद पाँचवें स्थान पर है।

राज्य की कोविड 19 वैक्सीनेशन की स्टेट नोडल अधिकारी और मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि यह जानकारी आज सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत शाासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई वीडियो कान्‍फ्रेंस में साझा की गई।

उन्होने बताया कि  कल तक प्रदेश में  50 लाख 55 हजार से अधिक केाविड 19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लगभग 67% -39 लाख 57 हजार 264  लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।इसी आयुवर्ग के  1 लाख 74 हजार 184 लोगों को दूसरा डोज़ दिया जा चुका है।इसके अलावा 88 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर, 92 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण नोडल डॉक्टर प्रियंका ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड -19 के विरुद्ध टीकाकरण के लिए पात्र सभी हितग्राहियों से अपील भी की है कि उन्होंने अगर अब तक टीकाकरण नहीं कराया है तो ज़रूर करा लें- जिससे वे संक्रमण से होने वाली गम्भीर बीमारी से बच सकें।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.