ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

दिल्ली HC में केंद्र का हलफनामा, भारत के संविधान के दायरे में नहीं आता इंडिपेंडेंट पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 31, 2023

मुंबई, 31 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि पीएम केयर्स फंड भारत के संविधान, संसद या किसी राज्य के कानून के तहत नहीं बनाया गया है। इसलिए इसे पब्लिक अथॉरिटी नहीं कहा जा सकता है। साथ ही कहा कि इंडिपेंडेंट पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट भारत के संविधान के दायरे में नहीं आते हैं। ट्रस्ट को न तो सरकार या किसी सरकारी संस्थान ने बनाया है और न ही वह इसे फंड देती और न ही उस पर कोई नियंत्रण रखती है। दरअसल, चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने जुलाई में केंद्र की दायर एक पेज के जवाब पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके बाद सरकार ने इस मामले में प्रतिक्रिया की दी थी।

हलफनामे में आगे कहा गया कि ट्रस्टी बोर्ड के स्ट्रक्चर में पब्लिक ऑफिस के एक्स ऑफिस होल्डर भी शामिल हैं। पीएम केयर्स बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा शामिल हैं।याचिकाकर्ताओं के वकील सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान ने कहा कि उपराष्ट्रपति जैसे सरकार के उच्च पदाधिकारियों ने राज्यसभा सदस्यों से डोनेशन लेने का अनुरोध किया था। साथ ही पीएम केयर फंड को सरकारी रूप में पेश किया गया।

केंद्र ने पहले भी इसी तरह की दलीलें दी थीं। पीएम केयर फंड RTI अधिनियम की धारा 2 (एच) के दायरे में पब्लिक अथॉरिटी नहीं है। आगे यह साफ करते हुए कहा कि पीएम केयर फंड में कोई सरकारी फंड जमा नहीं किया जाता है। ये केवल बिना शर्त के और स्वैच्छिक है। इसके पहले पीएमओ ने जो हलफनामा दिया था उसमें कहा गया था कि ट्रस्ट का फंड भारत सरकार का फंड नहीं है। न ही इसकी राशि भारत के कंसोलिडेटेड फंड में जाती है। पीएम केयर्स फंड को एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट कहा जाता है, जो केवल स्वैच्छिक डोनेशन स्वीकार करता है न कि केंद्र सरकार का बिजनेस। PM CARES फंड को सरकार की तरफ से फंड या वित्त नहीं मिलता है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.