ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

राजस्थान में भाजपा का चुनावी अभियान शुरू, मोदी ने कहा, कांग्रेस लूटने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 31, 2023

मुंबई, 31 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में भाजपा का चुनावी अभियान शुरू किया। अजमेर में चुनावी सभा में उन्होंने कहा, कांग्रेस विकास की योजनाओं में 85 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है। कांग्रेस लूटने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। गरीब हो, वंचित हो, आदिवासी हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, सबको समान भाव से लूटती है। बता दें कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत अजमेर से की गई है। PM ने सभा में कहा, कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं और बच्चों के साथ खिलवाड़ किया। जब कांग्रेस की सरकार थी तब देश में टीकाकरण का दायरा 60% ही पहुंच पाया। तब 100 में 40 महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे, जिनको जीवनरक्षक टीके नहीं लग पाते थे। यदि अभी कांग्रेस सरकार होती तो कोरोना का टीका सबको लगाने में 40 साल लग जाते।

ये नवनिर्माण का दौर चल रहा है। 2014 से पहले पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे, सीमा पर कांग्रेस सरकार सड़कें बनाने से डरती थी। वहीं, जनसभा से पहले PM मोदी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। ब्रह्मा मंदिर के पुजारियों ने उनका साफा पहनाकर स्वागत किया। मोदी ने यहां आरती और परिक्रमा करने के बाद मंदिर के बारे में पुजारियों से बातचीत भी की। मंदिर में दर्शन के बाद मोदी कायड़ विश्राम स्थली पहुंचे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.