ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Assam Municipal Results : भाजपा के प्रचंड जीत पर PM Modi ने किया धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 9, 2022

गुवाहाटी (असम), 9 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)    असम में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की भारी जीत (Assam Municipal Results) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोगो और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनावों में भाजपा और हमारे सहयोगियों को आशीर्वाद देने के लिए असम के लोगों का आभार। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे में उनके विश्वास को दर्शाता है। मैं अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और लोगों के बीच सेवा के लिए सराहना करता हूं।

ज्ञात हो कि असम में नगर निकाय चुनाव (Assam Municipal Results) में बीजेपी ने भारी जीत हासिल करते हुए असम के 80 नगरपालिका बोर्डों के कुल 977 वार्डों में से हुए मतगणना में के लिए मतगणना 759 वार्डों में जीत हासिल की है। इसका मतलब है कि कुल सीटों में से 77.68% सीटें सिर्फ भाजपा ने ही जीत ली है। कांग्रेस पार्टी को मात्र 76 सीटों में जीत हासिल हुई है। अन्य दलों और निर्दलीयों को 141 सीटों पर जीत हासिल की है। असम के निगम चुनाव में एक विशेषता यह रही कि असम की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री हो गई है। 

असम में नगर निकाय चुनाव (Assam Municipal Results) में भाजपा का ऐसा प्रभाव रहा कि असम के 80 नगरपालिका बोर्डों में से बहुत से नगरपालिका बोर्डों में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए पूरा सीट जीत लिया है। जिन नगरपालिका बोर्डों में भाजपा ने क्लीन स्वीप नहीं भी कर पाया है, वहां भी भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। पटाचारकुची नगर पालिका बोर्ड के एक वार्ड के उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने इस प्रचंड जीत पर अपने संदेश में कहा कि मैं उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूं जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) के विकास के आदर्शों को फैलाने के लिए अथक प्रयास किया। विकास और विकास के लिए यह विशाल जनादेश हमें नए जोश के साथ प्रगति के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.