ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

प्लेन में प्राइवेट पार्ट दिखाकर शख्स ने किया महिला पर पेशाब मामले में एयरलाइंस ने उठाया ये ठोस कदम, यहां जानिए !

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 5, 2023

एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स पर एयरलाइंस ने 30 दिन का बैन लगा दिया है। जिसके तहत व्यक्ति फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा। कहा जा रहा है कि मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, वृद्धा ने मामले की शिकायत टाटा ग्रुप के चेयरमैन से भी की है। इसके बाद ही एयरलाइन का प्रबंधन सक्रिय मोड में आया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले पर एयरलाइंस का कहना है कि इस घटना को काफी गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति को 30 दिनों के लिए 'नहीं' फ्लाई सूची में रखा गया है। मामला तूल पकड़ते ही एविएशन रेग्युलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने भी एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 26 नवंबर का है। एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही थी। एक 70 वर्षीय महिला बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। आरोप है कि एक शख्स ने बुजुर्ग महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर पेशाब कर दिया। जब फ्लाइट में बैठे लोगों को पता चला कि शख्स महिला के ऊपर पेशाब कर रहा है तो उन्होंने उसे वहां से हटा दिया। इसके बाद वह व्यक्ति चला गया। महिला ने मामले की शिकायत एयरलाइन के प्रबंधन से की। वहीं, मामले की शिकायत महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से की। इसके बाद ही एयरलाइन का प्रबंधन सक्रिय मोड में आया। इसके बाद 28 दिसंबर को व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, मामला सामने आते ही एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) भी एक्शन मोड में आ गया। एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट भी मांगी गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.