ताजा खबर
ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर   ||    Major accident averted: लैंड करने से तुरंत पहले फेल हुआ FedEx बोइंग के प्लेन का लैंडिंग गियर   ||    US में जानबूझकर दूसरों को HIV संक्रमित कर रहा था शख्स, अदालत ने सुनाई 30 साल जेल की सजा   ||    CNN की रिपोर्ट: 21वीं सदी में आर्थिक सुपरपावर बनेगा भारत; पीएम मोदी, अंबानी और अडानी बदल रहे तस्वीर   ||    पृथ्वी जैसे नए ग्रह 55 Cancri E की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने बताया ‘सुपर अर्थ’   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए   ||    Energy Mission Machineries कंपनी का आया IPO, इन तीन में अप्लाई करने का आखिरी दिन   ||    वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचार‍ियों पर सख्‍ती, DELL कर रही लोकेशन ट्रैक, नौकरी से न‍िकालने की भी धमकी...   ||    PBKS Vs RCB: मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से आज दूसरी टीम होगी बाहर, बदल जाएगी प्वाइंट्स टेबल की तस्वी...   ||    IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका   ||   

बंगलुरु पुलिस ने असम योन उत्पीड़न मामले में 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

बंगलुरु, 27 मई|
 
असम पुलिस द्वारा एक वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों के भीतर बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है की चारों आरोपी बांग्लादेशी है। असम पुलिस ने एक विडीओ ट्वीट किया था जिसमें एक युवा लड़की को पांच लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न और हमला करते हुए दिखाया गया था।
 
बंगलुरु के राममूर्ति नगर की पुलिस ने एक बयान में कहा कि वीडियो लगभग 10 दिन पहले शूट किया गया था और पाँचो आरोपी बांग्लादेशी है जो एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट में शामिल थे। बता दें पुलिस ने अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया है, एक अधिकारी ने कहा कि चारों आरोपियों ने 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।
 
बता दें यह मामला तब सामने आया जब असम पुलिस के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें असम में पांच लोगों द्वारा एक युवा लड़की को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो में पांच अज्ञात लोगों को एक युवती को पीटते और प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया है।
वायरल वीडियो को देखते हुए, असम पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए जनता से और जानकारी मांगी थी। पुलिस ने दोषियों के बारे में कोई भी जानकारी रखने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की थी।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, “उत्तर-पूर्व की एक लड़की का 4 पुरुषों और 1 महिलाओं द्वारा बेरहमी से बलात्कार और प्रताड़ित किए जाने का वायरल वीडियो जोधपुर आत्महत्या से संबंधित नहीं है। मामले के बारे में मैंने जोधपुर के पुलिस आयुक्त से विस्तृत चर्चा की। हालांकि, सभी राज्य पुलिस को शैतानों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।''
 
बता दें विडीओ वायरल होने पर देश के कोने कोने पर पुलिस हरकत में आयीं जिसका अंजाम हुआ की बंगलुरु पुलिस ने आरोपियों को कुछ घंटो में गिरफ़्तार कर लिया । हालाँकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, एक अधिकारी ने कहा कि चारों आरोपियों ने 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.