ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सलमान खान ने फैमिली फोटो शेयर कर पापा सलीम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 25, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 25 नवंबर 2021 सलमान खान के पिता और हिंदी फिल्मों के जाने माने राइटर सलीम खान का 24 नवंबर को जन्मदिन था। सलीम ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी एक खूबसूरत फोटो सलमान खान ने देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। 
 
सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 24 नवंबर की रात को एक फैमिली पिक्चर शेयर की है, जिसमें वे अपने भाई, बहन, मम्मी, पापा और भांजे के साथ नजर आ रहें हैं। सलमान द्वारा शेयर की गईं यह फोटो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहीं हैं। इस फोटो के साथ पापा सलीम को बर्थडे विश करते हुए अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो डैड।"
 
सलमान के इस पोस्ट पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहें हैं और सभी सलीम को मुबारक़बाद भी दे रहें हैं। सलमान खान अपनी फैमिली से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सब जानते ही है, वे अधिकतर ही सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ पिक्चर शेयर करते रहते हैं, या फिर उन्हें फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जाता है। 
 
फिलहाल सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म "अंतिम" में नजर आने वाले है जो 26 नवंबर यानि की कल सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। सलमान के साथ फिल्म में आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी मुख्य किरदारों में है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.