ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राधिका आप्टे ने फिल्म फोरेंसिक की शूट की खत्म

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 25, 2021

मुंबईसितंबर 25 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   राधिका आप्टे को पिछले साल फिल्म 'रात अकेली है' में देखा गया था और उसके बाद से उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है उनकी अगली रिलीज का। वह जब भी स्क्रीन पर आती है , अपनी एक्टिंग से जादू बिखेर देती है। अभी फिलहाल वह मसूरी में अपनी फिल्म फोरेंसिक की शूटिंग में व्यस्त थी और अब उन्होंने फिल्म की शूट ख़त्म कर दी है। 

फिल्म में अपने को स्टार विक्रांत मेस्सी के साथ फोटो शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, "और  मेरे लिए फिल्म रैप “

फिल्म फोरेंसिक एक मर्डर मिस्ट्री है जिसे विशाल फुरिया डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म को दीपक मुकुट, मानसी बगला, वरुण बगला अपने बैनर सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मिनी फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे है और इसको हुनर मुकुट को प्रोड्यूस कर रहे है।यह कहानी है एक फॉरेंसिक अफसर की जो एक सायकोटिक मर्डरर को पकड़ना चाहता है जो एक के बाद एक मर्डर कर रहा होता है।

फिल्म में विक्रांत के साथ राधिका आप्टे नजर आएँगी। राधिका फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी वही विक्रांत एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के रोल में। यह फिल्म इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में टोविनो थॉमस फॉरेंसिक एक्सपर्ट के रोल में नजर आये थे। प्राची देसाई भी फिल्म में नजर आने वाली है। 

फिल्म की शूट मसूरी में चल रही है और राधिका ने फाइनली अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर दी है। 

वर्कफ्रंट पर, राधिका को हम नेटफ्लिक्स की फिल्म मोनिका,ओ माय डार्लिंग में देखेंगे जिसे वसन बाला डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में हुमा कुरैशी और राजकुमार राव भी नजर आएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.