ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

ईशान खट्टर ने विजय दिवस पर फिल्म 'पिप्पा' से साझा किए नए पोस्टर्स, इस दिन रिलीज होगी फिल्म।

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 16, 2021

मुंबई, 16 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड के यंग टैलेंट ईशान खट्टर इस समय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। ईशान ने काफी कम समय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में वे एक बार धमाका मचाने को तैयार हैं, उनकी नयी फिल्म पिप्पा से उन्होंने कुछ गजब के पोस्टर साझा किया है। इन तस्वीरों में वे एक जांबाज फौजी लग रहे हैं। इन नए पोस्टर्स के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी गई हैं। यह फिल्म अगले साल सीधे सिनेमाघरों में 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।
 
ईशान ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, "विजय दिवस की 50वी वर्षगांठ पर हम उन भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सैल्यूट करते हैं जो बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए लड़े।पिप्पा, 9 दिसंबर 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है"।
 
बता दें कि,इस फिल्म का निर्देशन एयरलिफ्ट जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाएंगे जोकि वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच से लड़े गए युद्ध के दौरान 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा थे।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो ईशान आखिरी बार फिल्म खाली पीली में नजर आए थे जोकि फैंस को खासा पसंद नहीं आई थी। पिप्पा के अलावा ईशान सिद्धांत चतुर्वेदी और कैटरीना कपूर के साथ फिल्म फोन भूत में भी नजर आएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.