ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

फरहान अख्तर ने शुरू की 'जी ले जरा' के लिए लोकेशन रेकी, शेयर की तस्वीर

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 23, 2023

दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट एक और रोड ट्रिप फिल्म लेकर आने केलिए तैयार है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट 
नजर आएंगी और फिल्म काटाइटल 'जी ले जरा' है। फिल्म की घोषणा भी काफी पहले हो चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एकबड़ा अपडेट समाने आया है।
 
फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं और जहां से फैन्स केलिए उन्होंने एक पिक्चर भी शेयर की है। जिसमें उन्हें राजस्थान के रेगिस्तान में खड़े देखा 
जा सकता है। इसके साथउन्होंने कैप्शन में लिखा है- "सोने की तलाश में #locationscout #jeelezaraa #rajasthan"
 
इस पोस्ट पर प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कमेंट किया- "और वह निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं” 
 
वहीं आलिया भट्ट ने भी फरहान के पोस्ट पर रिएक्ट किया हैं, जो फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंनेकमेंट में लिखा, "इंतज़ार नहीं कर सकती"
 
बता दें, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित और  रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेशसिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। इसके बाद दिल चाहताहै और रॉक ऑन जैसी कुछ फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर, 
गली बॉय के लिए 92वें अकादमीपुरस्कार में भारत की ऑफिशियल एंट्री तक, ये जोड़ी सालों से अपनी फिल्मों के साथ लोगों का ध्यान खींच रहीहैं। अब टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट 
'जी ले जरा' के लिए साथ सामने आएगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.