ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कोलंबो में 18वीं BIMSTEC मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया भाग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 29, 2022

कोलंबो (श्रीलंका), 29 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)       भारत के विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने आज कोलंबो (श्रीलंका) में 18वीं BIMSTEC (The Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। 

इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि सहयोग, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, ऊर्जा और समुद्री सहयोग के क्षेत्रों को तेज और विस्तारित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर बल दिया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा कि इसके लिए सक्रिय व्यापार सहयोग और आम परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे। बंदरगाह सुविधाओं, नौका सेवाओं, तटीय शिपिंग, ग्रिड कनेक्टिविटी और मोटर वाहनों की आवाजाही पर सहयोग प्रमुख हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने आगे अपने बयान में यह भी कहा कि आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद, अंतरराष्ट्रीय अपराध, साइबर हमलों और नार्को-तस्करी का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए। कल शिखर सम्मेलन में हमारे चार्टर और मास्टर प्लान को अपनाने के लिए तत्पर हैं।

ज्ञात हो कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC) एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन है। इसके सदस्य बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती और निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित है, जो एक सन्निहित क्षेत्रीय एकता का निर्माण करते हैं। 7 सदस्यों (Bangladesh, Bhutan, India, Myanmar, Nepal, Sri Lanka, Thailand) में से पांच दक्षिण एशिया-बांग्लादेश से हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.