ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

शेयर बाज़ार समाचार: सेंसेक्स ने 221 और निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ की क्लोजिंग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 11, 2022

मुंबई, 11 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारतीय शेयर बाज़ार में आया बूम आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। विगत कुछ दिनों से जारी अच्छे वैश्विक कारोबारी माहौल और देश की सरकारों के द्वारा तमाम विपरीत परिस्थितिओं में भी कोरोना से लड़ने के माद्दा को भांपते हुए भारतीय शेयर बाज़ार में निवेशकों के द्वारा बंपर खरीदारी हुई। इस खरीदारी का यह परिणाम रहा कि ख़राब ओपनिंग के बाद भी आज बाज़ार ने आज पुरे दिन सकारात्मका माहौल में कारोबार और क्लोजिंग की।

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 11 जनवरी के कारोबार के क्लोजिंग के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 221.26 अंक के फायदे के साथ साठ हजार से ऊपर (60616.89) के स्तर पर था। वैसे ही आज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज 52.50 अंक के लाभ के साथ 18 हज़ार के स्तर से ऊपर (18055.80) के स्तर पर क्लोज किया। आज सेंसेक्स ने 0.37%, और निफ्टी 0.29% लाभ कमाया। इस तरह से आज सेंसेक्स थोड़े अंतर् से ही सही मगर ज्यादा लाभ में रहा। 

ज्ञात हो कि बाज़ार ने आज नकारात्माक कारोबार के माहौल में ओपनिंग की, जब सेंसेक्स 52.93 अंक गिरकर 60,342.70 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 5.55 अंको के मामूली नुकसान के साथ 17,997.75 के स्तर पर की। आज के कारोबार के दौरान निफ़्टी का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 18,081.25 और 17,964.40 रहा। वहीं, सेंसेक्स ने आज के कारोबार में 60,689.25 का उच्चतम और 59,987.18 का निम्नतम स्तर छुआ।

आज के कारोबार के क्लोजिंग के समय सेक्टरों में मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि आईटी, पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट स्तर पर बंद हुए।

आज लगभग 1757 शेयरों में तेजी आई, 1481 शेयरों में गिरावट आई और 55 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के दिन निफ़्टी में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें -एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा। वहीं, आज के दिन में जिन 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा घाटा झेला, वे हैं -JSW स्टील, टाटा स्टील, BPCL, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.