ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

ओमिक्रोन के बढ़ते केसेस ने बढाई निवेशकों की चिंता, शेयर बाज़ार मुह के बल गिरा

Photo Source :

Posted On:Monday, December 6, 2021

मुंबई, 6 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)  देश अब कोरोना महामारी से उभरता हुआ दिखाई देने ही लगा था। देश की इकोनॉमी ने अपनी जड़ों को फिर से सींचना शुरू ही किया था कि कोरोना महामारी के एक और वैरिएंट 'ओमिक्रोन' ने देश में दस्तक दी और अब इसकी संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ओमिक्रोन मरीजों की बढ़ती संख्या से अगर कुछ घट रहा है, तो वह है निवेशकों का विश्वास। इसी घटते विश्वास का नतीजा है कि आज शेयर बाज़ार खूब बिकवाली हुई और मार्केट मुह के बल गिरा।

आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार 6 दिसंबर को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के शीर्ष 30 कंपनियों के सूचकांक सेंसेक्स ने 949.32अंकों के भारी नुकसान के साथ 56,747.14 के स्तर पर क्लोजिंग की। वहीं NSE  (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज 284.45 अंकों के घाटे के साथ 17 हज़ार से कम (16,912.25) के स्तर पर क्लोजिंग की। आज के दिन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने बराबर (1.65%) का नुकसान झेला।

ज्ञात हो कि आज सुबह मुनाफाखोर निवेशकों के कारण शेयर बाज़ार ने सकारात्मक बढ़त वाली ओपनिंग दी थी। मगर यह ताश का महल तुरंत ही ढह गया। आज सेंसेक्स ने 81.55 अंकों की बढ़त के साथ 57,778.01 पर ओपन किया था और पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 57,781.46 और 56,687.62 का रहा। वहीं, निफ़्टी ने आज 12.35 अंकों के लाभ के साथ 17,209.05 के स्तर पर ओपन किया था और निफ्टी में आज का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 17,216.75 और 16,891.70 का रहा।

आज के दिन में लगभग 1340 शेयरों में तेजी आई, 1948 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, यूपीएल को छोड़कर, निफ्टी 50 के बाकी 49 शेयरों ने नुकसान के साथ क्लोजिंग की। जिसमें से कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी में आज के टॉप 5 लूज़र रहें।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.