ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रैपर डेविल की आवाज में फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का 'तोडून टाक' गाना हुआ रिलीज।

रैप सॉन्ग आजकल लोगों के बीच एक नया ट्रेंड बनाते दिख रहे हैं। ऐसे में रैपर की लिस्ट में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने वले डेविल यानी की धवल परब ,अब अपने नए गाने के साथ तैयार हैं। डेविल का गाना 'तोडून टाक' फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' के लिए बनाया गया। आज फिल्म के गाने को रिलीज किया गया। डेविल की आवाज में यह गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं म्यूजिक आर्टिस्ट डब शर्मा ने भी बेहतरीन म्यूजिक देकर इस गाने को खूबसूरत बनाया।
 
बता दें कि, डब शर्मा इससे पहले भी फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'गली बॉय' के लिए, 'आजादी' गाने में अपनी पहचान बनाते दिखे थे। आज रिलीज किए गए गाने के म्यूजिकल विडियो की बात करें तो, विडियो में रैप सॉन्ग के  साथ-साथ फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर की खास पर्फोर्मेंस भी देखने मिली। जहां फरहान बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं और मृणाल उनका हौसला बढ़ा रही हैं । परेश रावल भी ट्रेनर के किरदार में दिखे।
 
16 जुलाई को रिलीज हो रही फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। वहीं आज रिलीज किए गए रैप सॉन्ग से यह एक्साइटमेंट और भी दुगनी हो गई हैं। जी म्यूजिक कंपनी द्वारा इस गाने को रिलीज किया गया। फरहान ने गाने को शेयर कर लिखा,' यह एक की नहीं, उन सभी की कहानी है ..जिन्होंने जिंदगी में ना रूकने की ठानी हैं!!'
 
फरहान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ यह जानकारी दी गई कि, यह अमेजॉन प्राइम की पहली हिंदी फिल्म हैं , जिसे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि,  इस फिल्म के लिए फरहान को फिजिकली ट्रेनिंग लेने की जरूरत पड़ी और उसी की मेहनत को फरहान कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करते दिखे हैं। फरहान ने ट्रेनिंग के शुरूआती  दिनों के विडियो को हाल ही में शेयर किया था।  इस फिल्म में दोबारा से फरहान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की जोड़ी दिखने वाली है, जिन्होंने भाग मिल्खा भाग जैसी शानदार फिल्म बनाई थी।
 
फरहान अख़्तर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘तूफान’ 21 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जानी थी पर फाइनली इसे 16 जुलाई के दिन रिलीज की जाने की जानकारी दी गई। फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी से एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने राष्ट्रीय स्तर तक मुक्केबाज बनने का सफ़र तय किया। फरहान के बॉक्सर बनने के सफर में उनका साथ देते हैं मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल, जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे।

 


Posted On:Friday, July 2, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.