ताजा खबर
मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाक प्रेम, कहा- भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि...   ||    कैमिकल गैस लीक होने से 18 बच्चे अस्पताल में भर्ती, अमेरिका के स्कूल को कराया खाली   ||    लंदन के ऐतिहासिक क्लब में अब तक थी सिर्फ पुरुषों को अनुमति, 193 साल बाद मिली महिलाओं को एंट्री   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    F-15 Eagle फाइटर जेट की स्पीड है 3017 Km/H… देखिए दुनिया के 10 सबसे तेज लड़ाकू विमानों की लिस्ट   ||    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम, 2 यूक्रेनी अधिकारी बर्खास्त   ||    Petrol Diesel Price Today: अक्षय तृतीया पर जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें नए रेट   ||    Paytm ने लेंडिंग पार्टनर के लोन गारंटी की खबरों का किया खंडन, शेयरों में दिखी 5 फीसदी की तेजी   ||    Slone Infosystems की शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री, दो घंटे में ही गिर गई 8 फीसदी कीमत   ||   

रूस ने अमेरिकी राजनयिकों को निकाल अमेरिका को दिया करारा जवाब

मॉस्को 17 अप्रैल । रूस ने अमेरिका के आठ राजनयिकों को देश छोड़ने का फरमान जारी कर अमेरिका को करारा जवाब दिया है। यह कार्रवाई रूस के राजनयिकों को अमेरिका से निकालने और नए प्रतिबंधों के जवाब में दिया गया है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को आठ अमेरिकी अधिकारियों को प्रतिबंधित सूची में डालेगा। साथ ही रूस ने अमेरिका के कुछ गैर सरकारी संगठनों की गतिविधियों पर भी रोक लगाई है, जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे थे। प्रतिबंधित किए गए अमेरिकी अधिकारियों में अटार्नी जनरल मैरिक गारलैंड, एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे, नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर एवरिल हेंस और गृह सुरक्षा सचिव एलिजेंद्रो मेओरकस इस सूची में शामिल हैं।  इसके साथ ही रूस चल रहे अमेरिका के एनजीओ को भी बंद करने की तैयारी कर रहा है जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं।

लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को वापस लौटने को कहा गया है। अमेरिकी दूतावास को सपोर्ट स्टाफ के रूप में रूस या किसी अन्य देश के लोगों को नियुक्त करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुआई में अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप और सोलर विंड हैक मामले में रूस की भूमिका मानते हुए प्रतिबंधों का एलान किया है।  

Posted On:Saturday, April 17, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.