ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राहुल वैद्य बने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन हैशटैग वाले पहले सिंगर

8 जुलाई 2021
 
राहुल वैद्य के पॉव इन दिनों जमीन पर नहीं है। एक के बाद एक उनके जीवन में कई खुशियाँ आ रहीं हैं। बिगबॉस हाउस से बाहर आने के बाद उनके फैंस ने जिस तरह का प्यार उन्हें दिया है, वो यकीनन राहुल के लिए बेस्ट गिफ्ट से कम नहीं है। 
 
राहुल वैद्य के घर जल्द ही शहनाईयां बजने वाली है और इसी बीच एक और खुशखबरी उन्होंने अपने फैंस को दी है। दरअसल राहुल वैद्य पहले ऐसे सिंगर और म्यूजीशियन है जिनका नाम इंस्टाग्राम के हैशटैग में 5 मिलियन बार इस्तेमाल किया गया है। 
 
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "बहुत खुश हूं। पहला इंडियन सिंगर/म्यूजीशियन जिसने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन हैशटैग पूरा किया है। इसका पूरा क्रेडिट मेरे कांस्टेंट फैंस को जाता है। राहुल वैद्य ने पूरे किए 5 मिलियन"
 
इस उपलब्धि को पाने पर राहुल को उनके फैंस और दोस्तों से बहुत सारी शुभकामनाएं मिल रही है। वहीं फैंस भी राहुल के इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
 
फिलहाल आपको बता दे कि राहुल आने वाले 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ सात फेरे लेने वाले है, इसकी अनाउंसमेट उन्होंने बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर की थी। राहुल और दिशा दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया था, जिसमें लिखा था, "हमारे परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ इस प्यारे पल को आप सभी के साथ शेयर करते हुए हम बहुत खुश है। हम यह अनाउंस करते हुए बहुत ही उत्साहित हैं कि हम 16 जुलाई 2021 को शादी के बंधन में बंधने वाले है। प्यार और साथ के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। प्यार- दिशा एंड राहुल।"
 
इस कपल की शादी को लेकर फैंस बहुत ही एक्साइटेड हो गएं है और अब बेसब्री से 16 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं। 

Posted On:Thursday, July 8, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.