ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पेट गैस में अपनाये यह घरेलु नुस्खे

पेट गैस की वजह से काफी लोग परेशान रहते है। पेट में गैस होने की वजह से काफी असहनीय दर्द होता है जिस वजह से आप कुछ काम नहीं कर पाते है। ज्यादा खट्टा खाना, मसाले वाला खाना खाना ,पानी कम पीना, देर रात तक जागना ये सभी गैस बनाने के कारण है। इन सबकी वजह से पेट, पीठ और सीने में दर्द और जलन होती है जिसकी वजह से आदमी बहुत परेशान रहता है। आइये आपको बताते है पेट गैस ठीक करने के कुछ घरेलु नुस्खे %3A 
 
 
1. एक चम्मच नीम्बू का रस और अदरक का रस ले और इसमें थोड़ा काला  नमक डाल ले। खाना खाने के बाद इसको खाये। इस से गैस की समस्या नहीं होती है और साथ साथ आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। 
 
2. पुदीने के रस को गरम पानी में डाल कर पीने से खाना अच्छे से हजम होता है और गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है। 
 
3. एक चम्मच अजवाइन को गर्म पानी के साथ खाये। इस से बदहजमी से आराम मिलता है। 
 
4. मेथी को भूनकर पीस ले। इसको गरम पानी के साथ ले आप साथ में गुड़ भी खा सकते है। ऐसा करने से आपको गैस से राहत मिलेगी। 
 
5. दो चुटकी पीसी हुई हल्दी ले और उसमे चुटकी भर काला नमक डाले। इसको गरम पानी के साथ पिए। आपको गैस से आराम मिलेगा। 
 
6. जब आप खाना खा रहे है तो खाने के साथ टमाटर,मूली और खीरा खाये। इस पर काला नमक डालकर खाने से खाना अच्छे से हजम होता है। 
 
7. मूली के रस में काला नमक डाले और  हींग डाल ले। इसको मिलाकर पी ले। 
 
8. गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से गैस में आराम मिलता है। 
 
9. खाने के बाद छाछ में चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक डाल कर पिया करें। इस से खाना पचता है और गैस की प्रॉब्लम भी नहीं होती। 
 
10. रोजाना एलोवेरा जूस पीने से गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है। 

Posted On:Wednesday, May 5, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.