ताजा खबर
पहले तलाक में मिले अरबों, अब इस्तीफा देने पर मिलेंगे 100000 करोड़, अरबपति पति-पत्नी के बीच प्यार भरा...   ||    पुतिन ने Professor Doomsday को बनाया अपना दायां हाथ, दे चुका है यूरोप पर परमाणु हमले की सलाह   ||    Aliens से लेकर Gold Train तक… आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries   ||    Baltimore Bridge Collapse: हादसे की जांच तेज, FBI ने जब्त किए भारतीय चालक दल के फोन   ||    अमेरिका की धमकी, ईरान से दूर रहें, नहीं तो…चाबहार बंदरगाह डील से बौखलाए देश की प्रतिबंधों की चेतावनी   ||    PoK में आधी रात को लगे ‘आजादी’ के नारे, अब तक 3 की मौत..Indian Army से लोग लगा रहे मदद की गुहार   ||    भारत की अनदेखी एलन मस्क को कर सकती है बर्बाद, भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन ने चेताया   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?   ||    ट्रेन का टॉयलेट गंदा है तो RailMadad ऐप से कैसे करें शिकायत? भारतीय रेलवे तुरंत लेगा एक्शन   ||    GT Vs KKR: ‘जर्सी का पैसा बर्बाद…’ मैच रद्द होने पर आई मीम्स की बारिश   ||   

जन्माष्टमी में मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। मथुरा के रामलीला मैदान में रविवार से तीन दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी। यह आयोजन परिषद, राज्य के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

क्या-क्या हैं तैयारियां
ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को सजाया संवारा गया है। अनेक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने व्यवस्थाओं में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

मंदिरों के भी करेंगे दर्शन
परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने बताया, ''सोमवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3%3A30 बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मथुरा में करीब 90 मिनट ठहरने का कार्यक्रम है इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिरों में दर्शन भी करेंगे

Posted On:Sunday, August 29, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.