ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक कल से आंध्र और तेलंगाना के साथ इंटर स्टेट बस सेवा को करेगी रिस्टार्ट

बेंगलुरू, 21 जून 2021 कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम कल रविवार 22 जून से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए यातायात प्रारंभ करेगी। मगर फिलहाल यह सेवा पूरे क्षमता के साथ शुरू नहीं होने जा रही है। इसके लिए बस की क्षमता और टाइम को सीमित रखा गया है। एक तरफ जहां बस अपनी क्षमता का 50% सीट ही भर सकते हैं, उसी तरह उनके परिचालन के समय को भी सीमित रखने का निर्देश दिया गया है। दिए हुए निर्देश में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के लिए सेवाएं सुबह 6 बजे से होंगी ताकि शाम 6 बजे के भीतर बसें अपने गंताव को पहुंच सकें।

 

कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) के तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि KSRTC ने कोरोना महामारी के कारण इंटर स्टेट बस सेवा को रोक दिया था। अब जबकि लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है, इसलिए हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए बस सेवाओं को कल 22-06-2021 से शुरू करने जा रहे हैं। यह सेवाएं फिलहाल 50% क्षमता के साथ प्रारंभ होगी। आंध्र प्रदेश के लिए बसें सुबह 6 बजे निकल जाएंगी ताकि शाम 6 बजे से पूर्व अपने गंतव्य तक पहुंच जाए। तेलंगाना के लिए समय सीमा के बारे में कोई बात नहीं कही गई है।  

 

अपने नोटिस मे KSRTC ने बस सवारियों के लिए कहा है कि यह अनिवार्य है कि सभी पैसेंजर अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर रखें। साथ ही सभी पैसेंजर से निवेदन किया गया है कि वे KSRTC की बसों में सफर करते हुए कोविड19 के सभी गाइड्लाइन का पालन करें। नोटिस के अंत में KSRTC ने टिकट के लिए ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उम्मीद है कि इस सेवा के रिस्टर्ट होने से तीनों राज्यों के लोगों को थोड़ी आसानी होगी। 

 

Posted On:Monday, June 21, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.