ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आईपीएल 14 %3A आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया

चेन्नई,10 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
 
मुंबई ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल की।
 
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को कप्तान विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर की नई सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई, इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 36 रन जोड़े। 36 के कुल स्कोर पर क्रुणाल पांड्या ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया। वॉशिंगटन ने 16 गेंदों पर 10 रन बनाए। छठें ओवर में 46 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने रजत पाटीदार को बोल्ड कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। रजत ने 8 रन बनाए। आरसीबी ने पॉवरप्ले की समाप्ति पर 2 विकेट पर 46 रन बनाए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान विराट कोहली ने टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया, खासकर मैक्सवेल ने पिछली नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। यही नहीं उन्होंने आईपीएल में 2018 से चले आ रहे अपने छक्कों के सूखे को खत्म करते हुए क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर को छक्के भी लगाये। उन्होंने क्रुणाल को 100 मीटर लम्बा छक्का मारा।
 
98 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। आउट होने से पहले कोहली ने मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी की। कोहली ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाए। 15वें ओवर में मार्को जैनसेन ने जमकर खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल को क्रिस लीन के हाथों कैच कराकर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। मैक्सवेल ने 28 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के की बदौलत 39 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर 106 के कुल स्कोर पर जैनसेन शाहबाज अहमद (01) को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराकर आरसीबी को पांचवां झटका दिया। 17वें ओवर में 122 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने डेनियल क्रिश्चियन को राहुल चाहर के हाथों कैच कराकर आरसीबी को छठां झटका दिया। क्रिश्चियन ने 1 रन बनाए। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमिसन को बुमराह ने रन आउट कर दिया। जैमिसन ने 4 रन बनाए। आउट होने से पहले जैमिसन ने डिविलियर्स के साथ 14 गेंदों पर 30 रन की साझेदारी की। 
 
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। मार्को द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की पहली गेंद पर डिविलियर्स ने 1 रन लिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने दो रन लिया। अब आरसीबी को 4 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे। तीसरी गेंद पर हर्षल ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर  डिविलियर्स दो रन लेने के चक्कर मे रन आउट हो गए। डिविलियर्स ने 27 गेंदों पर 48 रन बनाए। अब आरसीबी को 2 गेंदों पर दो रन चाहिए थे। मोहम्मद सिराज ने पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल ने लेग बाय के जरिये 1 रन लेकर आरसीबी को दो विकेट से जीत दिला दी।हर्षल पटेल 4 और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
 
मुंबई की तरफ से मार्को जैनसेन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो व ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिया।
 
इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई की तरफ से क्रिस लीन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। लीन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31,ईशान किशन ने 28 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।
 
इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई इंडियंस को पहला झटका रन आउट के रूप में लगा जब रोहित शर्मा खराब कॉल का शिकार हो गए। रोहित 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में 41 रन बनाए। वहीं, 9 ओवर में लिन और सूर्यकुमार ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचाया। 23 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। जैमिसन ने उनको विकेट के पीछे डिविलियर्स के हाथों कैच करवाया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 35 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे लिन को अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया। 
 
हार्दिक पाड्या के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने उनको 13 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। 
 
पांचवां झटका मुंबई को इशान किशन के रूप में लगा। ईशान 19 गेंदों में 28 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। छठा झटका मुंबई को क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर डैन क्रिस्चियन के हाथों कैच आउट हुए। सातवें विकेट के रूप में किरोन पोलार्ड भी सात रन बनाकर हर्षल के चौथे शिकार बने।
 
मुंबई का आठवां विकेट मार्को जैनसेन के रूप में गिरा जो खाता भी नहीं खोल सके और हर्षल पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 9वीं सफलता आरसीबी को आखिरी गेंद पर मिली जब राहुल चाहर बिना खाता खोले रन आउट हो गए। उधर, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके। हर्षल का ये आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 
हर्षल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और काइल जैमिसन ने 1-1 विकेट लिया।
 

Posted On:Saturday, April 10, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.