जापान पूरी तरह से छह महीने से अधिक समय में पहली बार कोरोना वायरस की वजह से हुई आपातकाल स्थिति से बाहर आया है, क्योंकि देश ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को फिर से जीवंत करने में मदद करने के लिए वायरस के उपायों को धीरे-धीरे कम करना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह संक्रमण का धीमा होना है।
टोक्यो के व्यस्त शिनागावा ट्रेन स्टेशन पर, मार्क्स पहने यात्रियों को समुद्र में आने वाले तूफान के बावजूद अपने काम पर जाते हुए देखा गया. इस दौरान कइयों ने ऑफिस में वापसी कई महीनों बाद की है। टोक्यो सहित देश के आधे से अधिक जगहों में कम होते हुए कोरोना के मामलो की वजह से आपातकालीन उपायों को गुरुवार से कम किया गया है।
निवर्तमान प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने लोगों को उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, और उन्हें अपने बुनियादी एंटी-वायरस उपायों पर टिके रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "एक बार फिर, मैं आपका सहयोग चाहता हूं ताकि हम सुरक्षित महसूस करते हुए अपने दैनिक जीवन में लौट सकें।" आपातकाल हटने से कुछ लोगों के लिए एक नई शुरुआत हुई है।
आपको बता दें कि लगभग 59% से अधिक जापानी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जापान में COVID-19 से लगभग 1.69 मिलियन मामले और 17,641 मौतें हुई हैं।