ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

PAK में हुए ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 100 हुआ, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे PM, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 31, 2023

मुंबई, 31 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पेशावर की पुलिस लाइन्स में हुए फिदायीन हमले में मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गया है। मस्जिद में नमाज के दौरान हुए धमाके में घायलों की तादाद भी 221 हो चुकी है। यह आंकड़ा मलबे से निकाले गए लोगों की वजह से बढ़ा है। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। यहां के केयरटेकर चीफ मिनिस्टर मुहम्मद आजम खान ने हमले के बाद आज प्रांत में एक दिन के शोक का ऐलान किया। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बागची ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है। इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। घटना की शुरुआती रिपोर्ट PM को भेज दी गई है।

दरअसल, बाते दिन पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि करीब दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इमाम नूर अल अमीन की भी मौत हो गई। पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है। एक चश्मदीद ने कहा, दोपहर की नमाज के वक्त मस्जिद में करीब 500 लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स पहुंचा कैसे, क्योंकि अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.