ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

शिंजो आबे का हुआ राजकीय अंतिम संस्कार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 27, 2022

मुंबई, 27 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया गया। यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 700 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल एंथम हुआ और आबे को 19 तोपों की सलामी दी गई। आबे की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम में जापान की रॉयल फैमिली भी मौजूद रही। जापान की परंपरा के मुताबिक, किंग नारुहितो, क्वीन मासाको, किंग एमेरिटस अकिहितो और क्वीन एमेरिटा मिचिको ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए क्राउन प्रिंस अकिशिनो उनकी पत्नी क्राउन प्रिंसेस किको और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने आबे को श्रद्धांजलि दी। 

यहाँ स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम की शुरुआत में शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे उनकी अस्थियां लेकर पहुंचीं। हजारों की संख्या में लोग आबे को श्रद्धांजलि देने निप्पॉन बुडोकन पहुंचें। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली। लोगों को यहां अंदर तो नहीं आने दिया गया लेकिन निप्पॉन बुडोकन से 100 मीटर दूर बने कुदनजाका पार्क में फ्लावर स्टैंड्स रखा गया है, जहां लोग श्रद्धांजलि दे सकते हैं। तो वही, स्टेट फ्यूनरल सेरेमनी से पहले PM मोदी ने जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने के लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मोदी वापस भारत रवाना हो गए।

आपको बता दे, शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। लिहाजा, आज जो स्टेट फ्यूनरल हुआ वो प्रतीकात्मक था। शिंजो की प्रतीकात्मक विदाई में सरकार खर्च कर रही है, अमूमन जापान में रॉयल फैमिली और प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार सरकारी खर्च पर नहीं किया जाता। ये परंपरा है। सभी फ्यूनरल फंक्शन पारिवारिक लोग करते हैं। आबे का राजकीय अंतिम संस्कार सरकार कर रही है। प्रतीकात्मक अंतिम विदाई समारोह पर करीब 97 करोड़ रुपए खर्चा हुआ है। यही वजह है कि इसका विरोध हो रहा है। विपक्ष और आम जनता को लगता है कि सरकार के खर्च पर आबे का अंतिम संस्कार पैसे की बर्बादी है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.