ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

पाकिस्तान में लोग उड़ा रहे मखौल, कहा भारतीय जासूस न्यूक्लियर प्लांट की जगह इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड उड़ा गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 24, 2023

मुंबई, 24 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में बीते दिन करीब 22 घंटे तक बिजली गुल रही। मुल्क के करीब 60% हिस्से में जैसे तैसे रात को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बहाल हुई। इसके बाद आज मंगलवार को लोग सो कर उठे तो फिर बिजली गुल। कई घंटे बाद पता लगा कि नेशनल इलेक्ट्रिक ग्रिड फेल हो चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की अवाम, बॉलीवुड की हालिया रिलीज मिशन मजनू के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी जो मीम्स पोस्ट कर रहे हैं, उनमें कहा जा रहा है कि मिशन मजनू का मकसद तो पाकिस्तान का न्यूक्लियर प्लांट उड़ाना था, लेकिन वो धोखे से वहां का इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड या प्लांट उड़ा गया।

आपको बता दे, यह कहानी एक रॉ (RAW) अफसर सिद्धार्थ मल्होत्रा की है। वो पाकिस्तान के एटमी मंसूबों को नाकाम करने के लिए पाकिस्तान जाता है। वहां उसे एक पाकिस्तानी लड़की से इश्क हो जाता है। इसके बावजूद वो फर्ज नहीं भूलता और मिशन पूरा करने में जुटा रहता है। पूरी कहानी इसी प्लॉट के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां सस्पेंस भी है और थ्रिल भी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसे स्क्रीनप्ले लायक बनाया गया है। पाकिस्तान में इस फिल्म की काफी चर्चा रिलीज के पहले से ही हो रही थी। 20 जनवरी को मिशन मजनू रिलीज हुई।

बीते दिन पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नेशनल ग्रिड डाउन हो गया। इसके चलते पावर सिस्टम फेल हो गया। मंत्रालय ने कहा कि सिस्टम को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। देर रात मुल्क के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई शुरू हुई, लेकिन आज फिर वही हालात। साथ ही ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने जियो न्यूज से कहा, सर्दियों के दौरान बिजली बचाने के लिए पावर जनरेशन यूनिट्स को बंद रखा जाता है। सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब सिस्टम को ऑन किया गया तो उत्तरी पाकिस्तान के इलाके की वोल्टेज में कई फ्लक्चुएशन यानी बदलाव हुए, फिर एक के बाद एक पूरा सिस्टम ठप पड़ गया। वहीं, आज दस्तगीर ने कहा, हमें शक है कि नेशनल ग्रिड के कंप्यूटर नेटवर्क को हैक किया गया। हो सकता है इसमें किसी बाहरी ताकत का हाथ हो। इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। कोई और वजह भी हो सकती है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.