ताजा खबर
IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल   ||    T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका   ||    वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा   ||    ‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा न...   ||    कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, ‘कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं’   ||    Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून...   ||    गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल क...   ||    अगर बहुमत नहीं म‍िला तो क्‍या होगा BJP का प्‍लान-बी? अम‍ित शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, केजरीवाल पर भी साधा...   ||    Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल ब...   ||    Fact Check: आडवाणी ने राहुल गांधी को बताया था 'भारतीय राजनीति का नायक'? जानें क्या है वायरल दावे का ...   ||   

मौलाना साद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा, एक पुलिसकर्मी व 12 प्रदर्शनकारियों की मौत, 40 घायल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

लाहौर, 13 अप्रैल । मौलाना साद रिजवी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हो रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारियों के मरने और 40 घायल होने की सूचना है।  मौलाना साद रिजवी की ओर से इस्लामाबाद से फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने और फ्रांस से सभी संबंध खत्म करने की मांग करने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।
  
लाहौर में इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान के प्रमुख मौलाना साद रिजवी की सोमवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने सोमवार रात और मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन किया। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुलाम मुहम्मद डोगर ने बताया कि लाहौर के समीप शहादरा कस्बे में हुए टकराव में 10 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 

डोगर के मुताबिक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजवी की गिरफ्तारी की गई है। रिजवी को हिरासत में लेने के तुरंत बाद ही देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने हाईवे और सड़क जाम कर दिया।

इस्लामी पार्टी के प्रमुख साद रिजवी ने सरकार को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिजवी ने हजरत मुहम्मद की तस्वीर प्रकाशित कर उनका अपमान करने के लिए फ्रांस के राजदूत को देश से बाहर नहीं निकालने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन की धमकी दी थी।  


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.