ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर लगाया बैन, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 4, 2023

मुंबई, 4 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान ने चर्चित वेबसाइट विकिपीडिया पर बैन लगा दिया है। इसकी वजह वेबसाइट से ईशनिंदा से जुड़ा कंटेंट न हटाने को बताया जा रहा है। द न्यूज अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान टेलिकॉम अथॉरिटी PTA ने विकिपीडिया को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। कोई जवाब न मिलने पर यह कार्यवाई की गई। वहीं, PTA ने एक बयान में बताया कि विकिपीडिया ने अल्टीमेटम देने के बावजूद न तो अनुचित कंटेन्ट को हटाया, न ही पाकिस्तानी अधिकारियों से कोई बात की। PTA का कहना है कि रिपोर्ट की गई गैरकानूनी सामग्री को हटा दिया जाता है तो विकिपीडिया पर लगाए बैन पर पुनर्विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा है।

दरअसल, वेबसाइट पर विकिपीडिया की सेंसरशिप' पर एक आर्टिकल मौजूद है। इसमें कहा गया है कि विकिपीडिया पर इसी तरह का प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों में लगा हुआ है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने पिछले महीने ही आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2023 को पारित किया था। इसके तहत इस्लाम के धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने वाले को दी जाने वाली न्यूनतम सजा को तीन साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। मुजरिमों को 10 लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। अंग्रेजों ने यह कानून 1860 में बनाया था। इसका मकसद धार्मिक झगड़े रोकना था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.