ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

अफगानिस्तान के स्थिर भविष्य में भारत, पाकिस्तान और रूस की हिस्सेदारी : जो बाइडेन

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

वॉशिंगटन, 15 अप्रैल । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अफगानिस्तान के स्थिर भविष्य में भारत, पाकिस्तान और रूस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इन क्षेत्रीय हिस्सेदारों को अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने 11 सितम्बर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को पूरी तरह से हटाने की घोषणा की है।

बाइडेन ने कहा कि हम अन्य देशों से भी इस क्षेत्र में सहयोग के लिए कहेंगे। विशेषकर पाकिस्तान, रूस, चीन, भारत और तुर्की से और अधिक समर्थन की आशा है। अफगानिस्तान के स्थिर भविष्य  में इन देशों का महत्वपूर्ण योगदान है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति का कोई सैन्य समाधान नहीं है, बल्कि एक राजनयिक समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपने सैनिकों को हटाने के बाद भी अमेरिका राजनयिक और मानवीय कार्यों में अफगानिस्तान को समर्थन देना जारी रखेगा। हम वहां जरूरी मानवीय संसाधन देना जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि दोहा में फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते के अनुसार अमेरिका ने 14 महीनों के भीतर अपने सभी सैनिकों को अफगानिस्तान से हटाने पर सहमति जताई थी।

उधर, हाल ही में इंडिपेंडेंट कांग्रेशन्ल रिसर्च सर्विस की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय योगदान रहा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.