ताजा खबर
पहले तलाक में मिले अरबों, अब इस्तीफा देने पर मिलेंगे 100000 करोड़, अरबपति पति-पत्नी के बीच प्यार भरा...   ||    पुतिन ने Professor Doomsday को बनाया अपना दायां हाथ, दे चुका है यूरोप पर परमाणु हमले की सलाह   ||    Aliens से लेकर Gold Train तक… आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries   ||    Baltimore Bridge Collapse: हादसे की जांच तेज, FBI ने जब्त किए भारतीय चालक दल के फोन   ||    अमेरिका की धमकी, ईरान से दूर रहें, नहीं तो…चाबहार बंदरगाह डील से बौखलाए देश की प्रतिबंधों की चेतावनी   ||    PoK में आधी रात को लगे ‘आजादी’ के नारे, अब तक 3 की मौत..Indian Army से लोग लगा रहे मदद की गुहार   ||    भारत की अनदेखी एलन मस्क को कर सकती है बर्बाद, भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन ने चेताया   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?   ||    ट्रेन का टॉयलेट गंदा है तो RailMadad ऐप से कैसे करें शिकायत? भारतीय रेलवे तुरंत लेगा एक्शन   ||    GT Vs KKR: ‘जर्सी का पैसा बर्बाद…’ मैच रद्द होने पर आई मीम्स की बारिश   ||   

म्‍यांमार के शासक को बुलाने पर फंसा इंडोनेशिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

बैंकाक, 24 अप्रैल । म्यांमार के हालात को लेकर जकार्ता में होने वाली आसियान बैठक विवादों से घिर गई है। इसका कारण इंडोनेशिया द्वारा 700 से अधिक लोगों की मौत के जिम्मेदार म्यांमार के शासक को बुलाया जाना है। इससे वहां की जनता भड़क गई है। इसके साथ एमनेस्टी सेंटर ने इंडोनेशिया पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है।
द एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) की बैठक शनिवार को जकार्ता में होने वाली है। इस समिट में म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग भी भाग लेंगे। समिट में म्यांमार की वर्तमान स्थितियों पर वार्ता की जाएगी। आसियान में दक्षिण पूर्व क्षेत्र के दस देश सदस्य हैं।

समिट में म्यांमार के सैन्य प्रमुख को आमंत्रित किए जाने पर लोकतंत्र समर्थक नेताओं ने सवाल उठाया है कि लोकतांत्रिक सरकार को जबरन हटाकर सत्ता पर कब्जा करने वाले मिन आंग को देश के वैधानिक प्रमुख का दर्जा कैसे दिया जा सकता है।

मिन आंग अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध का सामना भी कर रहे हैं। आसियान को भी सैन्य प्रमुख पर प्रतिबंध लगाने चाहिए। इधर एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि इंडोनेशिया यूएन कन्वेंशन अंगेस्ट टार्चर का सदस्य है। इसलिए उसकी जिम्मेदारी है कि वह मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले मिन आंग का स्वागत नहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई करे।  


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.