कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज ले चुके भारतियों को अब सऊदी अरब में राहत मिलेगी उन्हें एंट्री पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगेगी साथ उन्हें किसी तीसरे देश में क्वारंटाइन रहने की जरूरत नहीं होगी। यह जानकारी सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट कर दी है। ट्वीट में बताया कि भारतीय नागरिक सीधे सऊदी अरब आ सकते हैं।'सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ औसाफ सईद ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि हमें एक सर्कुलर मिला है। इसमें बताया गया है कि केवल वे यात्री जिन्होंने सऊदी अरब छोड़ने से पहले कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज़ ली है, उन्हें ही एंट्री की इजाजत दी जाएगी।
कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब ने कुछ दिनों पहले भारत सहित दुनिया के कई देशों से यात्रियों के आने पर पाबंदी लगा दी थी। मई में, सऊदी अरब ने 11 देशों से आने वाले लोगों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा लिया था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान सहित नौ देशों के लिए प्रतिबंध जारी था।