ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

भारतीय व्यापारी नेपाल में लगवा रहे हैं चीनी वैक्सीन

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

काठमांडू, 15 अप्रैल। चीन में व्यापार कर रहे भारतीय व्यापारियों के काठमांडू के अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने का खुलासा हुआ है। बुधवार को चीन में व्यापार करने वाले 30 भारतीयों को नेपाल में चीनी वैक्सीन लगाई गई। 
अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते काठमांडू के अस्पतालों में बड़ी संख्या में भारतीयों ने वैक्सीन लगवाई है और तेजी से इनकी संख्या बढ़ रही है। नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की गई है। जांच में पता लगा है कि भारतीय व्यापारी वैक्सीन लगवाने के लिए काठमांडू आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ व्यापारी अपने पहचान पत्र दिखाते हैं, जिसमें चीनी भाषा में उनका नाम लिखा है, लेकिन वह लोग हिन्दी में बात करते हैं। बाद में पता लगा कि यह लोग भारत से केवल वैक्सीन लगवाने के लिए यहां पर आते हैं।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 30 चीन में व्यापार कर रहे भारतीयों को नेपाल में चीनी वैक्सीन लगाई गई। बीजिंग में कोरोना की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय व्यापारी वह पहचान पत्र दिखा रहे हैं, जिनमें इनकी पहचान चीन में व्यापार करने की दिखाई गई है।
उल्लेखनीय है कि काठमांडू में स्थित चीनी दूतावास की ओर से 16 मार्च को कहा गया था कि  बीजिंग आने वालों को कोरोना वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। नेपाल को हाल ही में चीनी वैक्सीन वेरो सेल की आठ लाख डोज उपलब्ध कराई गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.