ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

एएपीआई के अध्यक्ष को चुनने के लिए भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों ने की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

वॉशिंगटन, 15 अप्रैल । भारतीय मूल के अमेरिकी एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजन (एएपीआई) के सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की।

डॉ अंजना समाद्दर को इस संस्था के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। डॉ सतीश कथूला को सचिव के पद पर चुना गया है जबकि डॉ कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
इस संस्था की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ सीमा अरोड़ा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है और नतीजों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। संस्था के कानूनों के अनुसार उपाध्यक्ष अगले साल अध्यक्ष बन जाता है। ऐसा एएपीआई के इतिहास में पहली बार हुआ है जब इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया से वोटिंग की गई है। डॉ सपना अग्रवाल, डॉ लोकेश इदारा और डॉ श्रीनगेश पालूवोई को दो साल के लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में स्थान दिया गया है।

वर्तमान में इस संस्था की अध्यक्ष डॉ अनुपमा गोटीमुकुला ने बताया कि संस्था भाग्यशाली है। इस साल अधिक महिला प्रतिनिधि हैं। इस संस्था के अध्यक्षों को और मिशन को पाने के लिए साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। यह संस्था मरीजों और अपने समुदाय के लोगों के हित के लिए काम करती है। अमेरिका के हर सात में से एक मरीज की सेवा करती है।

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.