न्यूजीलैंड में अधिकारियों ने कहा कि फाइजर COVID-19 वैक्सीन से जुड़ी पहली मौत सोमवार को हुई है। रॉयटर्स के एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी की पुष्टि की, जिसमें कहा गया है कि एक महिला की मौत वैक्सीन लेने के बाद हुई है। हालांकि मंत्रालय की रिपोर्ट में मृतक महिला की उम्र का उल्लेख नहीं किया गया है और कहा गया है कि एक स्वतंत्र COVID-19 वैक्सीन सुरक्षा निगरानी बोर्ड ने महिला की मौत की समीक्षा की है।
बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने माना कि महिला की मौत मायोकार्डिटिस के कारण हुई थी, जिसे फाइजर COVID-19 वैक्सीन के दुर्लभ दुष्प्रभाव के रूप में जाना जाता है।
मायोकार्डिटिस हृदय की मांसपेशियों की सूजन है जो रक्त पंप करने के लिए अंग की क्षमता को सीमित कर सकती है और दिल की धड़कन की लय में परिवर्तन कर सकती है। जिससे इससे ग्रस्त शख्स की मौत होने का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "न्यूजीलैंड में यह पहला मामला है जहां टीकाकरण के बाद के दिनों में मौत को फाइजर COVID-19 वैक्सीन से जोड़ा गया है।" स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामले को कोरोनर के पास भेज दिया गया है और मौत का कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि, स्वतंत्र बोर्ड ने माना कि मायोकार्डिटिस शायद टीकाकरण के कारण था। बोर्ड ने यह भी नोट किया कि एक ही समय में होने वाली अन्य चिकित्सा समस्याएं हैं जो टीकाकरण के बाद परिणाम को प्रभावित कर सकती हैं।