ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना की बढ़ती रफ्तार से दुनिया में खेल बढ़ा, WHO ने दी चेतावनी, जानिए क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Friday, April 29, 2022

मुंबई, 29 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश और दुनिया में आए दिन कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। 27 अप्रैल को 39 लोगों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे। तो वही दिल्ली में  1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5,250 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं। यहां में गुरुवार को दो मौतें भी दर्ज की गईं थी।

उत्तरप्रदेश में 2 मई को कोरोना की वापसी और चौथी लहर से बचाव के लिए विशेष मॉकड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को परखा जाएगा। इसमें कोविड मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर इलाज शुरू करने के दौरान लगने वाले वक्त और बचाव के इंतजामों को दुरुस्त किया जाएगा। 2 मई को मेरठ सहित पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल और जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी सहित सभी कोविड सेंटर्स पर यह मॉकड्रिल होगी। 

WHO का कहना है कि कोरोना का अगला वैरिएंट चिंता का कारण हो सकता है। WHO की महामारी विशेषज्ञ डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा- वर्तमान में दुनिया भर में सबसे अधिक मामले ओमिक्रॉन के ही हैं। साथ ही साथ इसके सबवैरिएंट बीए.4, बीए.5, बीए.2.12.1 पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा की विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह बताना मुश्किल है कि अगला कोविड-19 वैरिएंट कौन सा होगा? हमारे लिए यह एक चिंता का महत्वपूर्ण कारण बना हुआ है। हमें अभी अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक प्लान बनाने की जरूरत है। तो वही अमेरिकी राष्ट्रपति के मेडिकल एडवाइजर डॉ. एंथनी फॉसी ने कहा कि अमेरिका से महामारी अभी गई नहीं है और हमें सावधान रहना होगा।

कोरोना से जुडी खास बाते -   

  • IIT मद्रास में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 182 हो गया है।
  • IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • दिल्ली में कोरोना के 5,250 एक्टिव मामले
  • यूपी में 2 मई को 75 जिलों में चलेगा जांच अभियान
  • अमेरिका में 25 अप्रैल को 45,091 नए केस आए, जबकि 28 अप्रैल को यहां 57,985 केस मिले थे। इस लिहाज से नए मामलों में 28% की बढ़ोतरी हुई है।
  • बीजिंग में स्कूल बंद, शादी-अंतिम संस्कार पर रोक।
  • बीजिंग में दो करोड़ लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू किया गया है।
  • शंघाई में 10 हजार नए आए केस
  • एशिया के एक दिन में  57 हजार से ज्यादा केस दक्षिण कोरिया में दर्ज हुए हैं।
  • जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा यानि 1.24 लाख नए केस सामने आए, जबकि 25 अप्रैल को 86,980 नए केस सामने आए थे।
  • दुनिया भर में सबसे अधिक मामले ओमिक्रॉन के ही हैं। साथ ही साथ इसके सबवैरिएंट बीए.4, बीए.5, बीए.2.12.1 पर भी नजर रखी जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.