ताइवान पर अपना प्रकोप बरपाने के बाद टाइफून चंथु अब चीन के पास पहुंचा है। ऐसे में शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्रों के अधिकारियों ने उड़ानें रद्द करने से लेकर, स्कूलों, सबवे और ट्रेनों को निलंबित कर दिया है।
शंघाई शहर के अधिकारियों ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि तूफान, 170 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की हवाओं के साथ, रविवार शाम को एक सुपर टाइफून से एक मजबूत तूफान में बदल गया था, जिसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद थी। लेकिन अभी भी तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की उम्मीद है।
आधिकारिक शिन्हुआ समाचार सेवा ने बताया कि शंघाई के पास झेजियांग प्रांत ने रविवार को अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया, स्कूलों को बंद कर दिया और कुछ शहरों में उड़ानें और रेल सेवाएं निलंबित कर दीं। झेजियांग ने नौ जिलों में अचानक बाढ़ आने को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।
आधिकारिक पूर्वानुमानों में दक्षिणपूर्वी जिआंगसु प्रांत, शंघाई और उत्तरपूर्वी झेजियांग के कुछ क्षेत्रों में 250-280 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई गई है।