ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

भारत के उच्चायोग ने बांग्लादेश में सभी वीजा केंद्रों के परिचालन को निलंबित किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

ढाका, 14 अप्रैल । बांग्लादेश में भारत के उच्चायोग ने बांग्लादेश में अपने सभी वीजा केंद्रों पर परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। उच्चायोग ने यह घोषणा बुधवार को करते हुए कहा कि 14 अप्रैल से बांग्लादेश सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर वीजा संचालन को निलंबित कर दिया गया है।

मार्च 2020 में बांग्लादेश में कोविड-19 महामारी के कारण 6 महीने से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर 2020 में वीजा संचालन फिर से शुरू हुआ था।
बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों से पर्यटक वीजा को छोड़कर सभी श्रेणियों के तहत वीजा जारी किया जा रहा था।  वर्ष 2019 में, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग द्वारा 16 लाख से अधिक वीजा जारी किए गए थे। बांग्लादेश भारत में विदेशी पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या भेजता है।

बुधवार 14 अप्रैल से शुरू होने वाले देशव्यापी तालाबंदी के दूसरे चरण में बांग्लादेश सरकार ने सभी कार्यालयों, बसों, रेलवे, जलमार्ग और उड़ानों सहित सार्वजनिक परिवहन को बंद करने का आदेश दिया है। जिसमें लोगों को आपातकालीन स्थिति के अलावा अपने घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है।  

बांग्लादेश में कोविड संक्रमण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। बुधवार को बांग्लादेश में 96 लोगों की मौत के साथ देश में अबतक मरने वालों की संख्या 9987 हो गई है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.