ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

बलूचिस्तान : ईरान-पाकिस्तान की सीमा बंद, फंसे हुए चार लोगों की भुखमरी से मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल। ईरान-पाकिस्तान की सीमा बंद होने के कारण बलूचिस्तान में फंसे हुए चार लोगों की भुखमरी के कारण मौत हो गई है। पाकिस्तान प्रशासन ने ईरान, ग्वादर, तरबत, पंजगुर के साथ लगती सीमा को एक महीने पहले बंद कर दिया था। साथ ही ईरान से आनेवाले वाहनों के आने पर भी रोक लगा दी थी।

पेट्रोल और डीजल से लदे सैकड़ों वाहन सीम पर अटक गए। इन्हें प्रशासन ने पाकिस्तान में प्रवेश नहीं करने दिया। इन वाहनों के चालकों के पास खाने और पीने का कोई साधन नहीं था जिसके कारण भूख से उनकी मौत हो गई। इनमें से एक चालक के रिश्तेदार फसल एहमद ने बताया कि यहां पर अपने वाहनों के साथ फंसे हुए लोगों के पास खाने और पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उनके लिए तुरंत खाने पीने का प्रबंध कराया जाए।

पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर व्यापार गतिविधियों पर रोक लगाने के विरोध में सैकड़ों लोगों ने ग्वादर में प्रदर्शन किया। साथ ही इन लोगों ने कहा कि यदि इनकी मांगों को 23 अप्रैल तक पूरा नहीं किया गया तो वह 23 अप्रैल को नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। सीमा व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद असलम, मीर शाहदात दस्ती और गुलजार दोस्त ने प्रेस कांफ्रेंस को  संबोधित करते हुए बताया कि मकरान में रहनेवाले लोगों की रोजी-रोटी ईरान के साथ व्यापार करने पर चलती है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.