ऑस्ट्रेलिया नवंबर से अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोलेगा, जिससे टीकाकृत नागरिकों और उनके रिश्तेदारों को आने जाने की स्वतंत्रता मिलेगी। मार्च 2020 के बाद से, ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के कुछ सबसे सख्त सीमा नियम हैं - यहाँ तक कि अपने ही लोगों के देश छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोविड को खत्म करने में मदद करने के लिए जारी की गयी नीति की प्रशंसा की गई है, लेकिन इसने विवादास्पद रूप से परिवारों को एक दूसरे से दूर भी कर दिया है।
ऐसे में अब, पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई लोगों को उनके जीवन को वापस देने का समय आ गया है।" उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया, जब लोग अपने राज्य की टीकाकरण दर के 80% के करीब पहुंच जाएंगे, तब वह यात्रा करने के लिए योग्य होंगे।
विदेशियों के लिए यात्रा तुरंत शुरू नहीं की जाएगी, लेकिन सरकार ने कहा कि वह "पर्यटकों का अपने देश में वापस स्वागत करने की दिशा में" काम कर रही है। वर्तमान में, लोग केवल आवश्यक कार्य या किसी मरते हुए रिश्तेदार से मिलने जैसे असाधारण कारणों से ही ऑस्ट्रेलिया छोड़ सकते हैं। नागरिकों और अन्य लोगों के लिए छूट के साथ प्रवेश की अनुमति है, लेकिन आगमन संख्या पर सख्त सीमाएं हैं। इससे हजारों लोग विदेशों में फंसे हुए हैं।