ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एम्स्टर्डम : यहां सिरफिरे बदूकधारी ने कई लोगों को घंटो तक बनाए रखा बंधक

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 23, 2022

Netherlands, 23 Feb (News Helpline)     एम्स्टर्डम में एक दुकान में बंदूक लिए एक व्यक्ति ने कई लोगों को कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। कई घंटों के पुलिस अभियान के बाद बंधकों को छुड़ाया जा सका और व्यक्ति पर काबू पाया जा सका। 
 
घटना एम्स्टर्डम के केंद्रीय इलाके में स्थित एप्पल स्टोर की है। मंगलवार शाम स्थानीय समय के अनुसार पांच बज कर चालीस मिनट पर पुलिस को खबर मिली कि बंदूक लिए एक व्यक्ति दुकान में चोरी करने की कोशिश कर रहा था। दुकान में गोलियों के चलने की खबर के बीच पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए और दुकान को घेर लिया। जल्द ही उस व्यक्ति ने दुकान के अंदर मौजूद कई लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने "स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए" वहां कई विशेष दस्ते भी तैनात कर दिए। 
 
सोशल मीडिया पर डाले गए कुछ वीडियो में बंदूकधारी व्यक्ति नजर आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि उसने किसी को बंधक भी बनाया हुआ है। दुकान में कुल कितने लोग मौजूद थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। कई घंटों बाद पूरे घटनाक्रम का अंत तब हुआ जब बंदूकधारी व्यक्ति ने दुकान से बाहर भागने की कोशिश की और तभी पुलिस की एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया और उस पर काबू पा लिया।
पुलिस ने बताया कि बंधक सुरक्षित हैं। 
 
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि बंधक बनाने वाला व्यक्ति एप्पल स्टोर से निकल चुका है। वो सड़क पर पड़ा है और एक रोबोट उसकी जांच कर यह पता लगा रहा है कि उसके बाद विस्फोटक तो नहीं हैं। सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने दूर से उस पर नियंत्रण बनाया हुआ है"। बाद में पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास विस्फोटक नहीं मिले और अब स्वास्थ्यकर्मी उसकी जांच कर रहे हैं। 
 
उसकी हालत के बार में कोई जानकारी नहीं दी गई। घटना के पीछे उसका क्या मकसद था यह स्पष्ट नहीं हो पाया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.