ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

जो बाइडेन का ऐलान, अफगानिस्तान से लौटेंगे सभी अमेरिकी सैनिक

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

वाशिंगटन, 13 अप्रैल । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान में तैनात सभी अमेरिकी सैनिकों को 11 सितंबर तक वापसी के आदेश दिए हैं। इसे बाइडेन प्रशासन का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बाइडेन प्रशासन के इस फैसले से नाटो के सहयोगियों को अमेरिकी गृह मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बुधवार को जानकारी दे सकते हैं।

इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता के दौरान अमेरिकी सैनिकों के एक मई तक लौटने की बात कही थी लेकिन तालिबानी हमलों के जारी रहने के कारण वार्ता असफल होने से यह फैसला टलता रहा।

बाइडेन प्रशासन की नई घोषणा में 9/11 हमले की 20वीं बरसी से पहले अमेरिकी सैनिकों की वापसी की बात कही गई है। एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार बाइडेन ने कई सप्ताह पहले से इसके संकेते देने शुरू कर दिए थे। वर्तमान में अफगानिस्तान में अभी करीब 2500 अमेरिकी सैनिक हैं। पिछले एक साल में अमेरिकी सैनिकों पर हमले के साथ तालीबानियों ने अफगानिस्तान की सेना को कई बार निशाना बनाया है।  


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.