US, 23 Aug, 2021 अमेरिका में बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है। टेनेसी में भारी बाढ़ से कई लोगों की मौत और कई लोग लापता हो गए।कुल 20 लोगों की मौत हुई है जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जबकि 50 लापता हो गए हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने टेनेसी नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद को वादा किया। बाढ़ के कारण टेनेसी में ग्रामीण सड़कें और राजमार्ग शनिवार को बह गए। राज्य में विशेष रूप से हम्फरेज़ काउंटी में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गयी। बाढ़ के कारण घरों की छतें भी डूब चुकी है और राज्य में 4,000 से अधिक लोगों की घरों की बिजली गुल हो गयी है।
जबकि न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि टेनेसी नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 22 लोग मारे गए और 50 अन्य लापता हैं। हम्फरेज़ काउंटी शेरिफ कायार्लय के उप प्रमुख रोब एडवर्ड्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि बाढ़ की चपेट में सात माह के जुडवां बच्चे सहित कई बच्चों की मौत हो गयी है।