ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी पर बाइडेन ने की गनी से बात

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

काबुल, 15 अप्रैल। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापसी के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से फोन पर बात की है।

इसकी जानकारी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दी है। गनी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन का फोन आया था जिसमें सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी पर चर्चा हुई। इस दिशा में अफगानिस्तान सहयोग करने के साथ ही शांति प्रयासों में अपने अमेरिका और नाटो की भागीदारी के साथ काम करना जारी रखेगा।  
अफगानिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना देश की सुरक्षा व अपनी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। अमेरिका और नाटो  अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए जो भी कर रहे हैं हम उसके लिए आभारी हैं।  

ज्ञात रहे कि अमेरिका इस साल 1 मई से अफगानिस्तान से अपनी  सेना की वापसी शुरू करेगा। 
उन्होंने कहा कि हम अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हैं और तालिबान को पता होना चाहिए कि अगर वह हम पर हमले करता है तो हम उसका मुकाबला करने के साथ जवाब देने की क्षमता रखते हैं। इसके आलवा हम आतंकवादी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षा पर अपनी नज़र भी रखेंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.