ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

नॉर्थ कोरिया की राजधानी में लगा 5 दिन का लॉकडाउन, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 25, 2023

मुंबई, 25 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में पांच दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। यहां नागरिकों में एक ऐसी बीमारी फैल रही है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। साउथ कोरिया स्थित एनके न्यूज ने एक सरकारी नोटिस का हवाला देकर इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी नोटिस में कोरोना वायरस का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ सांस संबंधित बीमारी की ही बात की गई है। प्योंगयांग के नागरिकों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। तानाशाह सरकार ने एडवाइजरी जारी कर यह भी कहा है कि लोग दिन में कई बार अपना तापमान जांचकर रिकॉर्ड करें।

एनके न्यूज के अनुसार, लॉकडाउन का फैसला आने से पहले ही प्योंगयांग के लोगों को घरों में चीजों का स्टॉक रखते देखा गया। लॉकडाउन देश के दूसरे शहरों में भी लगा है या नहीं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में लूनर न्यू ईयर के मौके पर प्योंगयांग से जो तस्वीरें आ रही हैं, उसमें लोगों को डबल फेस मास्क लगाए देखा जा सकता है। नॉर्थ कोरिया ने महामारी की शुरुआत से ही देश में कोरोना संक्रमण को नकारा था। हालांकि, यहां आधिकारिक तौर पर पहला केस 12 मई 2022 में रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि सरकार कोरोना के आंकड़े छुपा रही है। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चिंता जताई थी। वहीं, तानाशाह सरकार ने अगस्त 2022 में कोरोना पर जीत का ऐलान कर दिया था। नॉर्थ कोरिया ने कुछ समय तक रहस्यमयी बुखार की डेली केस रिपोर्ट जारी की थी, लेकिन इसे भी जुलाई के बाद बंद कर दिया गया था। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो 2 करोड़ 50 लाख की आबादी वाले देश में 40 लाख 77 हजार लोग बीमारी की चपेट में आए थे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.