ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

लाल सागर में फटेगा 47 साल पुराना सुपर टैंकर, UN की चेतावनी, यह एक टाइम बम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 27, 2023

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यमन ने एक मिलियन बैरल तेल से भरे एक सुपर टैंकर वेसल को 2015 में रेड सी यानी लाल सागर में छोड़ दिया था। अब 8 साल बाद संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN ने कहा है कि ये वेसल किसी भी समय या तो फट जाएगा या डूब जाएगा। इससे यमन समेत 4 देशों को काफी नुकसान होने की आशंका है। यमन में UN के चीफ डेविड ग्रेसली ने कहा, हम नहीं चाहते हैं कि रेड सी भी ब्लैक सी में बदल जाए, लेकिन अब ऐसा ही होगा। साथ ही हॉम अखदार नाम की एक यमन की संस्था ने अक्टूबर 2019 में इस स्टोरेज वेसल को लेकर अपनी रिपोर्ट छापी। इसमें बताया गया कि इस वेसल से तेल लीक हो सकता है जिससे समुद्र में रहने जीवों को खतरा है। इस रिपोर्ट के बाद UN ने दोनों पार्टियों को बातचीत के लिए एक टेबल पर बुलाया। वहीं, बीबीसी ने 2020 में रिपोर्ट किया कि स्टोरेज वेसल के इंजन रूम में समुद्र का पानी जा रहा है। जिससे शिप में धमाका हो सकता है। इसके बाद UN ने भी चेतावनी दी की इसके फटने का खतरा है। तब से इसे लाल सागर का टाइम बम भी कहा जाता है।

UN ने अब आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया गया तो इससे हुए नुकसान की भरपाई नामुमकिन होगी। तेल लीक होने के बाद 2 हफ्तों में सऊदी, जिबूती और इरिट्रिया तक भी पहुंच जाएगा। समुद्र में फैले तेल की वजह से मछलियों की 1000 दुर्लभ प्रजातियां और 365 तरह के कोरल रीफ खत्म हो जाएंगे। इसे समुद्र मे फैला प्रदूषण 30 साल तक रहेगा। वहीं समुद्र के रास्ते जंग से प्रभावित यमन के इलाकों में UN जो मदद भेज रहा है वो भी रुक जाएगी। जिससे 60 लाख लोगों की जिंदगी पर असर पड़ेगा।

आपको बता दे, साफेर को 1976 में एक जापानी कंपनी हिटाची जेसोन ने बनाया था। ये वेसल 362 मीटर लंबा है और इसका वजन 4 लाख 6 हजार 640 टन है। साल 1988 में यमन की एक कंपनी ने इसे स्टोरेज शिप वेसल में बदल लिया था और इसमें तेल रखना शुरू कर दिया। साल 2015 में यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी के समर्थन वाली सरकार में गृह युद्ध छिड़ गया। जिसके बाद यमन के समुद्र तट वाला इलाका हूती विद्रोहियों के कब्जे में आ गया। इलाका कब्जे में आते ही विद्रोहियों ने सबसे पहले सारी लोकल और इंटरनेशनल संस्थाओं के इलाके में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। रख-रखाव के अभाव में खराब हो रहे साफेर को ठीक करने के लिए हूती विद्रोहियों ने UN को भी इजाजत नहीं दी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.