ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

पुलिस: वाशिंगटन राज्य में गोलीबारी, आगजनी में 4 की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 26, 2021

Washington , 26 Aug, 2021
 
अमेरिका से आए दिन बंदूकधारियों द्वारा की जाने वाली गोलीबारी की घटनाओं की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में आ रही नई खबर के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी वाशिंगटन में गोलीबारी और आगजनी के दौरान एक बंदूकधारी ने तीन लोगों की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया है। एक अधिकारी की मानें तो एक गाड़ी पर पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को मृत पाया गया था।
 
KEPR की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन में सुबह 4 बजे से कुछ समय पहले पुलिस को इस बारे में जानकारी देकर बुलाया गया था। जब पुलिस मौके पर पहुची तो  देखा कि एक व्यक्ति को गोली लगी है और इलाके में दो घरों में आग लगी है।
 
 पुलिस का कहना है कि संदिग्ध ने पूरे बेंटन काउंटी में कई जगहों पर आग लगाई। संदिग्ध का ट्रक बाद में वेस्ट रिचलैंड में मिला। जिसके बाद पुलिस ने वाहन के अंदर से गोली चलने की सूचना दी। केनेविक पुलिस कैप्टन आरोन क्लेम ने कहा है कि घटनास्थल पर मौजूद चार अधिकारियों ने वाहन के अंदर गोलियां चलाई।
 
जिसके बाद, आग की लपटों ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, और वाहन के अंदर गोला-बारूद की गोलीबारी सुनी जा सकती थी। पुलिस का कहना है कि जले हुए ट्रक के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
 
मामले की जांच जारी है। लेकिन केनेविक पुलिस का कहना है कि दो अन्य लोगों के शव दूसरे घर के अंदर पाए गए है और माना जाता है कि वे संदिग्ध से जुड़े हुए हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.