ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान :मंदिरों पर हमले से भड़के दानिश कनेरिया, पीएम से की करवाई की अपील

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 22, 2021

Pakistan, 22 Dec (News Helpline) पाकिस्तान में आए दिन मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जाता है। हिंदुओं पर भी हमले की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। हाल ही में कराची में भी एक मंदिर को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
 
उन्होंने कू पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ''बीच कराची में मंदिर पर हमला हुआ है। धार्मिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इससे पाकिस्तान की बदनामी होती है। मैं पीएम इमरान खान से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।''
 
आपको बता दें कि कराची के नरायाणपुरा इलाके के पुराने शहर में सोमवार की रात नारायण मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा गया है। इस घटना के आरोपी की पहचान मुहम्मद वलीद शब्बीर के तौर पर हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सर्फराज नवाज ने बताया कि मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि एक हिंदू युवक मुकेश कुमार की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश अपनी पत्नी के साथ नारायण मंदिर में प्रार्थना के लिए गए थे। यहां उन्होंने एक युवक को हथौड़े से देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट करते देखा था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.