ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

इस्तोनियाई क्रिकेट संघ ने भारत को दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

नई दिल्ली, 30 अप्रैल । इस्तोनियाई क्रिकेट संघ (ईसीए) ने कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे भारत को मेडिकल सुविधाओं के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस्तोनियाई क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस और ब्रेट ली द्वारा दी गई आर्थिक मदद से प्रेरित हुआ है और इसी कारण उसने बिटक्वाइन में एक लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया है। कमिंस ने 37 लाख और ब्रेट ली ने 41 लाख रुपये पीएम फंड में जमा किए हैं।

बता दें कि इस्तोनिया क्रिकेट संघ बीसीसीआई की तरह 15 हजार करोड़ रुपये का मालिक नहीं है। यह एक गरीब संस्था है लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी ओर से भरसक मदद की है। ईसीए ने भारत के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि आशा है कि भारत में हालात जल्द सुधरेंगे। भारत वासी इस दौरान घर पर रहें, सुरक्षित रहें। मास्क पहनें और हाथ धोएं।
गौरतलब है कि देश में कोरोना का कहर बेतहाशा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। पहली बार देश में 3 लाख 86 हजार 452 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। 24 घंटे में 3498 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2 लाख 97 हजार 540 लोग कोरोना से लड़कर स्वस्थ हो चुके हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.