ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

किरेन रिजिजू ने पहलवान सीमा बिस्ला को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

नई दिल्ली, 08 मई। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला को ओलंपिक कोटा हासिल करने पर बधाई दी है। 

 
भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला ने शुक्रवार को बुल्गारिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचने के साथ ही महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया। 
 
खेल मंत्री ने सीमा को बधाई देते हुए कहा,"मैं पहलवान सीमा बिस्ला को हार्दिक बधाई देता हूं, जिन्होंने बुल्गारिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वह टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली 8वीं पहलवान है। मुझे ओलंपिक के लिए कोटा सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले हमारे सभी एथलीटों पर गर्व है।” 
 
बता दें कि सीमा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी महिला और  ओवरऑल आठवीं पहलवान बनीं। ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले पहलवानों में सीमा के अलावा रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), सुमित मलिक, (125 किग्रा) बजरंग पुनिया (65 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा), विनेश फोगट (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और सोनम मलिक (62 किग्रा) शामिल हैं। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.